गोपालगंज, जनवरी 21 -- फुलवरिया। एक संवाददाता क्षेत्र के करीब 50 गांवों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की जाएंगी। इसे लेकर सरस्वती पूजा समितियां तैयारियों में जुटी हैं। अब तक करीब 50 पूजा समितियों ने संबंधित थानों में लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। प्रशासन ने पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और निर्विवाद माहौल में संपन्न कराने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतिबंधित डीजे का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं होगा। अश्लील गीतों के बजाने और प्रशासनिक गाइडलाइन के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमाओं का विसर्जन हर हाल में 24 जनवरी को किया जाएगा। फुलवरिया और श्रीपुर थाना क्षेत्रों में प...