गोपालगंज, मार्च 29 -- फुलवरिया। एक संवाददाता प्रखंड की दो बेटियों ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले में शीर्ष स्थानों में जगह बनाई है। संग्रामपुर गोपाल स्थित पीएम श्री अपग्रेड उच्च विद्यालय की छात्रा व लाइन बाजार निवासी शिक्षक दीनबंधु कुमार की पुत्री अंशु कुमारी ने 479 अंक (95.8 प्रतिशत) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उनका सपना आईएएस बनना है। वहीं पीएम श्री को-ऑपरेटिव उच्च माध्यमिक विद्यालय कोयलादेवा की छात्रा व जटहां गांव निवासी शिक्षक रमेश कुमार साह की पुत्री रंजना कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों छात्राओं की सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजन मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं, जबकि विद्यालय के शिक्षक भी उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.