वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को वैश्विक शैक्षणिक अवसरों का लाभ उठाने के प्रोत्साहित, सहयोग और मार्गदर्शन करने के लिए बीएचयू ने पहल की है। उसने फुलब्राइट कैंपस प्रतिनिधि समिति का गठन किया है। यह फुलब्राइट-नेहरू फेलोशिप से संबंधित जानकारी का प्रसार, अभ्यर्थियों की पहचान और प्रोत्साहन के साथ आवेदकों को मार्गदर्शन प्रदान करेगी। समिति फुलब्राइट-नेहरू फेलोशिप के संदर्भ में यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन के साथ समन्वय स्थापित करेगी। मंगलवार को परिसर में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने फुलब्राइट कार्यक्रम की 80 वर्ष की विरासत और उसके व्यापक वैश्विक प्रभाव पर चर्चा की। बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न देशों के शासनाध्यक्ष एवं नोबेल पुरस्कार विजेता तक शामिल रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.