मधुबनी, जून 3 -- फुलपरास,एक संवाददाता। स्थानीय लोहिया चौक के समीप एनएच-27 पर मंगलवार देर रात एक ऑटो को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार तीन लोग घायलऑटो पर सवार यात्रियों को घायल किया दुर्घटना में ऑटो पर सवार करीब एक दर्जन यात्री जख्मी हो गए, जिनमें सात की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा (डीएमसीएच) रेफर कर दिया।ट्रक चालक फरार चिकित्सकों के अनुसार सुमित्ता कुमारी, नंदनी कुमारी, गीता कुमारी, शिवम कुमार, सत्यम कुमार, मधुमन कुमार तथा विद्यानंद गुप्ता की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया।पुलिस कार्रवाई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ऑटो मिथ...