मधुबनी, अप्रैल 25 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन को लेकर साक्षात्कार एवं काउंसिलिंग प्रक्रिया जारी है। शनिवार को आयोजित शिविर में फुलपरास, पंडौल और लखनौर प्रखंड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान फुलपरास के 27, पंडौल के 54 तथा लखनौर के 29 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पूरी प्रक्रिया डीईओ अक्षय कुमार पांडेय की निगरानी में पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा रही है। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। साथ ही अभ्यर्थियों के शिक्षण कौशल, विषय ज्ञान, नवाचार क्षमता, आईटी आधारित शिक्षण और ई-कंटेंट के उपयोग की दक्षता का भी मूल्यांकन किया गया। यह भी पढ़ें- फुलपरास के 27, पंडौल के 54 व लखनौर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.