मधुबनी, अप्रैल 18 -- राज कुमार पासवान फुलपरास। सब्जी खरीदने बाजार गए युवक को मामूली विवाद में शनिवार शाम बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुग्गापट्टी गांव के जितेन्द्र यादव उर्फ जीतन यादव (42) के रूप में हुई है। घटना सुग्गापट्टी स्थित भारती चौक पर हुई है। ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र भारती चौक पर सब्जी लेने गए थे। तभीगांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरोपी ने जितेन्द्र यादव पर फायर झोंक दिया। गोली जितेंद्र के गर्दन पर लगी और मौके पर उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक जितेंद्र परदेस में रहता था। यह भी पढ़ें- कटिहार: जमीन विवाद में निलंबित होमगार्ड की बेरहमी से हत्या, परिजनों में दहशत भतीजे की शादी में वह घर आया था। इधर, सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य घटना स्थल पर पहुंचे और शव को ...