मधुबनी, मार्च 27 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर पंचायत फुलपरास में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन इस बार भी अपनी अनोखी परंपरा के कारण चर्चा में है। यहां माता भगवती के नौ स्वरूपों की अलग-अलग प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है, जो न सिर्फ जिले बल्कि पूरे मिथिलांचल में इस स्थल को विशेष और अद्भुत पहचान दिलाती है। यही वजह है कि यहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और मन्नत मांगने वालों का तांता लगा रहता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। ज्योतिषाचार्य रामश्रय पासवान ने बताया कि इसतरही की पूजा अर्चना मनोकामना सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण होता है। चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा यह आयोजन लगातार दसवें वर्ष किया जा रहा है। 19 मार्च को कलश शोभायात्रा, कलश स्थापना और देवी भागवत कथा पारायण के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.