मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- खतौली बुधवार को फुलत रजवाहे पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने की सूचना पर पहुंचे कई गांव के सैकड़ों लोगों ने हंगामा कर मजदूरों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सड़क को और सात मीटर चौड़करण की मांग की। सूचना पर पहुंचे अधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।नावला से पुरा महादेव जाने वाले रजवाहे की पटरी पर सड़क की चौड़ीकरण को लेकर आसपास गांव के लोग मांग कर रहे हैं। भूपखेडी आश्रम के महंत गौरवानंद पिछले कई वर्षों से सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उससे पहले उन्होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के अलावा आसपास गांव के हजारों लोगों की समस्या को देखते ही सड़क की सात मीटर की चौडीकरण की मांग की ...