घाटशिला, अप्रैल 6 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में एक फुलडुंगरी-झांटी झरना सड़क निर्माण को लेकर पिछले कई सालों से पेच फंसा हुआ है। कभी सड़क निर्माण वन विभाग की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण तो कभी भूमि अधिग्रहण को लेकर मामला फंस जा रहा था। इसके कारण शिलान्यास के दो साल बाद भी 24.1 किलोमीटर सड़क जो 131 करोड़ की लागत से बननी है फंस गई। हालांकि धीरे-धीरे मामला सुलझता नजर आ रहा है, क्योंकि वन विभाग के द्वारा सड़क बनाने को लेकर स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, वहीं भूमि अधिग्रहण को लेकर विभाग द्वारा फिलहाल नौ गांवों में छह गावों के ग्रामीणों को मुआवजा के लिए नोटिस शीघ्र जारी किया जा सकता है। जबकि तीन गांवों के ग्रामीणों के लिए नोटिस देने की प्रकिया की जा रही है। भूमि अधिग्रहण को लेकर जो नोटिस छह गांवों के लिए जारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.