घाटशिला, फरवरी 18 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलडुंगरी चौक के समीप राष्टीय उच्च पथ संख्या-18 पर बुधवार की दोपहर कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति की पहचान घाटशिला ब्लॉक के पूर्व राजस्व कर्मचारी सह घाटशिला के ढ़ोड़ाडीह निवासी बंसत कुमार (70 वर्ष) के रुप में हुई है। कार टक्कर मारने के बाद फरार हो गया था, लेकिन गालूडीह पुलिस ने उसे पुतरु टोल प्लॉजा के समीप पकड़ा। मृतक व्यक्ति के पत्नी सहित तीन पुत्री है। घटना क्रम के अनुसार बुधवार को वह बसंत कुमार किसी काम से ढ़ोड़ाडीह से फुलडुंगरी किसी काम से गये हुए थे। इसी क्रम में वह फुलड़ुंगरी चौक के समीप सड़क पार कर रहे थे, इसी क्रम में काशिदा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हे अपने चपेट में ले लिया। कार से टक्कर लगने के वाद वह सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगे, जि...