आगरा, मार्च 30 -- श्री केसरीनंदन महोत्सव समिति की ओर से वाटर वर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में श्री हनुमंत शोभायात्रा व उज्जैन के बाबा महाकाल की पालकी यात्रा के आमंत्रण-पत्र का समिति के पदाधिकारियों ने विमोचन किया। महंत योगेश पुरी, गोपी गुरु, संरक्षक अजय ने बताया कि हनुमान जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम में दो अप्रैल को आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी और तीन अप्रैल को प्रातः 10 बजे प्राचीन कुएं वाला मंदिर पर रामलला व हनुमानजी का महाभिषेक किया जाएगा और शाम को श्री मनकामेश्वर नाथ की नगरी में उज्जैन से महाकाल की पालकी पधारेगी। संस्थापक सुधीर शर्मा ने बताया कि महाकाल के भक्तों के सहयोग से तीन अप्रैल को फुलट्टी चौराहे से दोपहर दो बजे शोभायात्रा शुरू होगी। जिसमें हनुमान जी का 551 किग्रा का फलों का डोला, काशी के कोतवाल महाराज का डोला, उज्जैन के बाबा महाका...