फुलकाहा में 490 बोतल कफ सीरप बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
अररिया, सितम्बर 30 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस व एसएसबी ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर अभियान चला कर बड़ी मात्रा में नेपाली एवं अंग्रेजी शराब, चार किलो गांजा तथा 490 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इस दौरान दो बाइक, एक ई-रिक्शा और एक रायल इनफील्ड बुलेट भी जब्त की गई। पुलिस ने जब्त किए गए सामान के साथ पांच तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी और छापेमारी प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या पांच में गुप्त सूचना के आधार पर विंदेश्वरी दास के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 110 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद की गई। इसके अलावा पांच बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.