अररिया, मई 29 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में आधा दर्जन से ज्यादा जख्मी हो गये। घायलों में शिव नारायण मेहता, दुर्गानंद मेहता, संजीव मेहता, ललिता देवी एवं उदित नारायण मेहता सहित अन्य लोग शामिल है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में प्रथमिकी दर्ज कराते हुए सात को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष के पोसदाहा वार्ड 06 निवासी घायलों के आवेदन अनुसार सुमित मेहता उर्फ संगम, रंजय कुमार मेहता, नित्यानंद मेहता, अरुण मेहता, रौशन कुमार, सूचित कुमार मेहता,पंचलाल मेहता समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया है वही दूसरे पक्ष के सुमित संगम ने फुलकाहा ...