अररिया, फरवरी 15 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत नवाबगंज पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 खोपड़िया गांव में शुक्रवार की देर रात्रि आग लगने से एक परिवार के तीन घर जलकर राख हो गये। अग्निकांड के बाद स्थानीय ग्रामीण व फुलकाहा थाना से पहुंचे अग्निशामक टीम ने पहुंचकर अथक प्रयास से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में अनाज वस्त्र नगद जेवरात समेत सामान जलकर राख हो गया। जानकारी अनुसार शुक्रवार रात्रि गुलाबी यादव के घर से निकली आग की लपटें देखते ही देखते तीन घरों को अपने आगोश में ले लिया। कुछ ही देर बाद घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी ने नरपतगंज सीओ को आवेदन देकर सहायता की मांग की है। इस संदर्भ में नरपतगंज सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही पीड़ित पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.