फुलकाहा बॉर्डर पर 11 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार
अररिया, मई 26 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा एसएसबी जवान व पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मानिकपुर बॉर्डर के समीप 11 किलो गांजा के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर नेपाल के दीवानगंज वार्ड 02 सुनसरी निवासी अरविंद कुमार यादव पिता जगदीश यादव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी अनुसार तस्कर बाइक से 11 किलो गांजा लेकर बॉर्डर के रास्ते फुलकाहा की ओर आ रहा था। एसएसबी जवान व पुलिस टीम ने बाइक सवार को रोककर तलाशी ली जहां गांजा बरामद होने पर बाइक जप्त करते हुए गिरफ्तार कर लिया मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गांजा बरामद मामले में प्रथमिकी दर्ज गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया। यह भी पढ़ें- गांजा संग तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.