फुलकाहा पुलिस ने 24 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को दबोचा
अररिया, मई 19 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के नवाबगंज बूचड़ टोला के शमीप नेपाल से अपाचे बाइक संख्या बीआर 39 टी 5840 पर लाए जा रहे 24 लीटर नेपाली मेकड़वाइल नंबर वन नेपाली शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब तस्कर मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी संजीत कुमार बताया जाता है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना पर नेपाल से बाइक पर बड़ी मात्रा में भारतीय क्षेत्र में लाए जा रहे शराब की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शराब जाप किया गया है एवं एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.