अररिया, अप्रैल 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर गुप्त सूचना पर नेपाल से चोरी की ग्लैमर बाइक पर लाई जा रही 63 लीटर नेपाली शराब बरामद किया। कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना पर फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या 10 नया टोला के समीप एक संदिग्ध ग्रामर बाइक को देखकर रोकने की कोशिश की पुलिस को देखकर बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग निकला। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है। यह भी पढ़ें- 627 बोतल शराब व बीयर बरामद जप्त शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...