अररिया, मार्च 14 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती प्रखंड फुलकाहा बॉर्डर के समीप फुलकाहा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तस्करी का शराब जब्त करने में सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा निवासी मनोज ठाकुर का तीन मार्च को हीरो स्प्लेंडर बाइक घर से चोरी हुई थी। इस मामले में पीड़ित बाइक मालिक के द्वारा सिमराहा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने नेपाल से लाई जा रही शराब समेत बाइक को जब्त कर लिया। तस्कर बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। जब्त बाइक 25 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद कर थाना लाया। जांच में बाइक चोरी का निकला मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.