अररिया, अप्रैल 17 -- नरपतगंज. (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि छापेमारी अभियान चलाकर दो वर्ष से फरार चल रहे गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी फुलकाहा थाना क्षेत्र के कोशिकापुर गांव निवासी मुन्ना उर्फ मैनुद्दीन पिता तस्लीमुद्दीन पर गांजा तस्करी का प्रथमिकी दर्ज था जो दो वर्ष से फरार चल रहा था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गांजा तस्करी के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह भी पढ़ें- एनडीपीएस मामले का वारंटी विक्की उर्फ डीएम गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 4 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.