देवघर, मई 22 -- मधुपुर। 18 जून को चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा की है। झारखंड के दो सीटों पर भी चुनाव होगा। यह भी पढ़ें- राज्यसभा की 24 सीटों के लिए हो गया चुनाव का ऐलान, केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज हो रहे रिटायरकांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही मधुपुर कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी सह अधिवक्ता गोल्डी खान ने कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फुरकान अंसारी झारखंड के सबसे वरिष्ठ पुराने कांग्रेस नेता हैं। वे 14 वीं लोकसभा (2004-2009) में झारखंड के गोड्डा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे और 1980 से 2004 तक पांच बार बिहार और झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग...