शाहजहांपुर, मार्च 31 -- कलान। कलान के सखतर अली अपने चार बेटों और चार बेटियों के साथ कई साल से नोएडा में रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं थी, इसलिए सभी भाई मेहनत-मजदूरी कर घर का पालन-पोषण करते थे। अब्दुल कलीम और मोहम्मद आसीम फुफेरे भाई की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। सोमवार को बुलंदशहर में सड़क हादसे में जीवन समाप्त हो गया। गांव में दोनों भाइयों की मौत की खबर से शोक और सन्नाटा छा गया। फुफेरे भाई की शादी की खुशियों के बीच परिवार और रिश्तेदारों के चेहरे पर गम छा गया। गांव वाले और रिश्तेदार नोएडा से आकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। दोनों भाइयों की मेहनत और ईमानदारी की बातें गांव में चर्चा का विषय हैं। हादसे ने परिवार के लोग शोक में डूब गए। गांव में दुखद घटना पर मातम पसर गया। कई घरों में खाना भी नहीं बना। गांव के कई लोग परिवा...