कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 17 मार्च की शाम घर के समीप खड़ी थी। तभी सैनी के त्रिलोकपुर गांव का राजा पासी पुत्र दिनेश पासी अपनी बुआ के बेटे सुभाष के साथ बाइक से आया।आरोप है कि इन दोनों ने पीड़िता की बेटी को जबरन अगवा कर लिया। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर से खोजबीन करने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर पुलिस को खबर की। नगर कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण प्रेम प्रसंग का है। लड़की के नाबालिग होने के कारण अपहरण का मुकदमा कायम किया गया है। आरोपियों के साथ किशोरी की भी तलाश कराई जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा। अभियुक्त भी पकड़े जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.