बदायूं, जनवरी 4 -- उसहैत, संवाददाता। युवक की उसके ही ममेरे भाई व परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या के पीछे आरोपियों के परिवार की युवती से युवक के प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। चर्चा है कि युवक अपनी फुफेरी भतीजी को मोबाइल दे रहा था। तभी परिवार के लोगों ने देख लिया और पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है । मामला उसहैत थाना क्षेत्र के घसनगला गांव का है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रहीमुद्दीन नगर के कमल किशोर लोधी 19 पुत्र पन्नालाल शुक्रवार को अपनी बुआ के घर गया था। आरोप है कि शनिवार शाम उसके फुफेरे भाई और उसके परिवार के लोगों ने उसको लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.