मथुरा, फरवरी 28 -- थाना राया पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर साथिनी बंबा पुलिया के समीप से शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान फुफेरी बहन की हत्या कर शव को जलाकर खुर्द बुर्द करने में वांछित युवक को गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को अपनी ननिहाल हर्दपुर, राया में रह रही युवती की हत्या कर शव जलाकर खुर्दबुर्द करने के आरोप में ताऊ के बेटे ने थाना राया में नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे निरीक्षक अरविन्द सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी साथिनी बंबा पुलिया के समीप से चेकिंग के दौरान मामा की बेटी की हत्या कर शव जला कर खुर्दबुर्द करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी ...