फुटेश्वरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़
गंगापार, मई 25 -- पुरुषोत्तम मास मलमास के दूसरे सोमवार और नौवें दिन प्राचीन शिव मंदिर फुटेश्वरनाथ धाम (महादेवन मंदिर) सारीपट्टी में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र की करीब पांच ग्राम सभाओं से निशान यात्रा मंदिर पहुंची। पहला निशान ग्रामसभा गमरहटा, बसरही, चमरूपुर, बादलपुर और सारीपट्टी से आया। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर भगवान भोलेनाथ के भजनों पर झूमते नजर आए और विधि-विधान के साथ निशान पूजन किया। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने भोलेनाथ के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बाल कलाकार एवं मंदिर सेवादार अभय राज पटेल द्वारा दूसरे सोमवार के अवसर पर मुख्य मंदिर को फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजवाया गया। मंदिर परिसर में समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत प्रसाद का वितरण भी किया गया। इसमें ग्रामसभा लक्ष्मनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.