नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, का. सं.। रोहिणी जिला अदालत ने मंगोलपुरी इलाके में हुई हत्या के मामले में आरोपी नितिन उर्फ आशु को नियमित जमानत दे दी है। आरोपी करीब साढ़े चार साल से जेल में था। उस पर साल 2021 में गैंगवार के चलते जफर उर्फ आजाद नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी थी कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जो आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत है। हालांकि, जब अदालत में फुटेज चलाई गई, तो उसमें आरोपी का चेहरा साफ नजर नहीं आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...