उन्नाव, फरवरी 28 -- औरास,संवाददाता। औरास थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक फुटवियर की दुकान में आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। सुबह जब दुकानदार ने शटर उठाया तो अंदर का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का जूता-चप्पल जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिर्जापुर अजिगांव गांव निवासी अकील अहमद की चौहान मार्केट स्थित कबरोई मार्ग पर फुटवियर की दुकान है। शुक्रवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। रात में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार सुबह जब अकील अहमद दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। दुकान के भीतर रखा सारा सामान जूते, चप्पल और अन्य फुटवियर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.