फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बने डॉ. फिरोजुद्दीन फैज
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया है। डॉ. फिरोजुद्दीन फैज को अध्यक्ष बनाया गया है। वरीय उपाध्यक्ष के रूप में देवन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उपाध्यक्षों में अब्दुल गफ्फार, बीरेंद्र कुमार यादव और रानी श्वेता शामिल हैं। संघ के सचिव पद पर असगर हुसैन को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में राकेश कुमार, सुरेश महतो और शोभा देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष करार अहमद बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में विनोद कुमार चौधरी, इल्यास ईलू, धीरज कुमार, सुनीता कुमारी, खालिद हसन, अमरदीप गुप्ता, अजय पासवान और शब्बाना आजमी को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.