नई दिल्ली, जून 11 -- FIFA World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी खेलने वाली है। ऑस्ट्रेलिया भौगोलिक रूप से ओशिनिया महाद्वीप का हिस्सा है, लेकिन ये बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि फुटबॉल के खेल में ऑस्ट्रेलिया को एशिया का हिस्सा माना जाता है। जी हां, यह साल दो साल से नहीं, बल्कि करीब दो शतक से ऐसा है। ओशिनिया महाद्वीप में ऑस्ट्रेलिया के होने के बावजूद फुटबॉल की दुनिया में कहानी थोड़ी अलग पाई जाती है, जहां ऑस्ट्रेलिया एशियाई फुटबॉल परिसंघ यानी एएफसी का हिस्सा है। दरअसल, बात साल 2006 से शुरू होती है, जब ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू महाद्वीप ओशिनिया फुटबॉल परिसंघ यानी ओएफसी के तहत खेलता था और उसी परिसंघ का हिस्सा था, लेकिन फिर उन्होंने दो मुख्य कारणों की वजह से एशिया फुटबॉल कनफेडरेशन को चुनने का फैसला किया। यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप विजेता भारत ...