हजारीबाग, फरवरी 13 -- इचाक, प्रतिनिधि। फीफा द्वारा उपलब्ध जिले के 169 सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों के बीच फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन पीएमश्री जेएनवी ग्राउंड बोंगा में किया गया। जिसका उद्घाटन प्राचार्य विनोद कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर खेल को जन जन तक पहुंचाने के मकसद से फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। फुटबॉल वितरण समारोह में 169 स्कूलो़ के खेल शिक्षक शामिल हुए। फुटबॉल फॉर स्कूल नाम से प्रसिद्ध फ़ुटबॉल को फीफा ने देश के प्रत्येक जिला को इंडोनेशिया से भेजा है। जिस पर फीफा अंकित है। प्राचार्य विनोद कुमार पांडे ने कहा कि फुटबॉल खेलने से खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते है। उन्होंने मौजूद खेल शिक्षकों को फुटबॉल के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने की सलाह दिया। मंच संचालन खेल शिक्षक मोहम्मद तनवीर अकबर खान ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.