रांची, मई 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग के नौवें मैच में रघु ब्रदर्स ने वाई यू-19 सरायकेला-खरसावां को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से पराजित किया। रघु ब्रदर्स की ओर से जर्सी नंबर 8 मांझी मुंडा ने दो गोल दागे, जबकि किष्टो मोहन (02), रामप्रसाद (17), शिकार (07) और संजय (05) ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। पूरे मैच में रघु ब्रदर्स का दबदबा बना रहा। वाई यू-19 सरायकेला-खरसावां के खिलाड़ियों ने भी बेहतर खेल दिखाया, लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं हो सके। मैच में दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...