फुटबॉल लीग में परासी एफसी की शानदार जीत
रांची, मई 11 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीसरे वर्ष की फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में सोमवार को सी ग्रुप का मुकाबला रघु ब्रदर्स और परासी एफसी के बीच खेला गया। मुकाबले में परासी एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रघु ब्रदर्स को 5-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही परासी एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से मान गोविंद मुंडा और गुरुचरण मुंडा ने एक-एक गोल किया, जबकि सुनील मुंडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक गोल दागे। मजबूत क्षेत्ररक्षण और बेहतर तालमेल के कारण रघु ब्रदर्स की टीम पूरे मैच में गोल नहीं कर सकी। मैच का संचालन रेफरी करम मुंडा, महावीर और गोखेन मुंडा ने किया। मौके पर समिति के निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, शत्रुध्न शर्मा सहित एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.