गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में चल रही तीसरी गाजियाबाद फुटबॉल लीग में शुक्रवार को चार मुकाबले हुए। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने टीम के जीत के लिए दम लगाया। गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेमंत पंवार ने बताया कि इस लीग को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से मान्यता प्राप्त है। पहले मैच में गाजियाबाद सिटी फुटबॉल क्लब ने गोल्डन बूट फुटबॉल क्लब को 7-1 के स्कोर से हराया, जिसमें आकाश और मार्टिन ने दो-दो गोल किए। दूसरे मुकाबले में गाजियाबाद यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने टीएनएम ने 4-0 से और तीसरे मुकाबले में मेंफिस टाइगर ने विलेज स्पोर्ट्स फाउंडेशन को 6 गोल से मात दी। यह भी पढ़ें- मिग्सन मार्वल्स ने निलायंस वॉरियर्स को हराया चौथे मैच में विशुद्धानंद फुटबॉल क्लब ने ओफा फुटबॉल क्लब को एक गोल से हराया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.