गाजीपुर, अप्रैल 8 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग का चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। डे-नाइट प्रारूप में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में किंग्स इलेवन ने पेनाल्टी शूटआउट में रेवतीपुर टाइटंस को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार शाम शुरू हुआ यह मुकाबला देर रात तक चला, जिसमें दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच के छठे मिनट में किंग्स इलेवन को पेनाल्टी मिली, जिसे मनन ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद रेवतीपुर टाइटंस ने 11वें मिनट में अजय के गोल से शानदार वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ में 21वें मिनट पर आदित्य ने किंग्स इलेवन को 2-1 से आगे किया, लेकिन 32वें मिनट में राजवीर ने गोल कर ...