बलरामपुर, फरवरी 10 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। एजी हाशमी इंटर कॉलेज खेल मैदान में खेल व शिक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रही फुटबॉल लीग में अल फतह फुटबॉल संघ, ओबरीडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में बढ़त बना ली है। टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर अपना दबदबा साबित किया। दिन का सबसे रोमांचक मैच एवीएस उपाध्याय फुटबॉल संघ, लक्ष्मणपुर और अल फतह ओबरीडीह के बीच खेला गया। ओबरीडीह की ओर से साहिल सिद्दिकी और मेहताब आलम ने एक-एक गोल दागकर टीम को 2-1 से जीत दिलाई। लक्ष्मणपुर के अर्णव उपाध्याय ने एक गोल कर मुकाबला रोचक बनाया। दूसरे मैच में एवीएस लक्ष्मणपुर और अवध यूनाइटेड के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। अनस रहमानी और अर्णव उपाध्याय ने अपनी-अपनी टीमों के लिए गोल किए। वहीं ओबरीडीह ने अवध यूनाइटेड 'ए' को 1-0 से हराकर जीत की लय बरकरार र...