गया, मार्च 27 -- गया जिले में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित होने वाली गया जिला फुटबॉल लीग की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गांधी मैदान में किया जाएगा, जिसमें जिले की कुल 22 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग मुकाबले जून तक चलेंगे। जिला फुटबॉल संघ के सचिव मो खतीब अहमद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। लीग में जिले के विभिन्न क्लबों और टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कई ऐसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई है। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों का रजिस्ट्रेशन क...