भभुआ, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस पर शहर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित हुआ फुटबॉल मैच कैमूर व रोहतास की टीम के बीच हुआ वन-डे फाइनल मैच का शानदार मुकाबला (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को शहर के जगजीवन स्टेडियम में सोमवार को फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। भभुआ जयहिन्द फुटबॉल क्लब एवं सासाराम यंग ब्वायज क्लब के बीच ए-वन फुटबॉल फाइनल मैच खेला गया। निर्णयक मंडल द्वारा दोनों टीमों को 40-40 मिनट का समय दिया गया। जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष बिरजू पटेल ने बताया कि निर्धारित समय सीमा इंटरवल के बाद सासाराम टीम के खिलाड़ी नरेन्द्र पासवान ने भभुआ के गोलपोस्ट में एक बॉल डाल दिया। कुछ देर बाद सासाराम की टीम ने भभुआ के गोपोस्ट में दूसरा बॉल डालकर अपनी बढ़त बना ली, जिससे भभुआ की टीम पर दबाव बन गया। हालांकि सासाराम की टीम ने भभुआ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.