गोपालगंज, मार्च 21 -- भोरे। एक संवाददाता । प्रखंड के कोरेया खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत दर्शकों की विशेष मांग पर शनिवार को दो महिला टीमों के बीच फुटबॉल खेला गया। इसमें मैरवा की टीम ने पश्चिम चम्पारण को 5-2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच में शुरुआत से ही मैरवा की टीम हावी रही। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी महाचन्द्र सिंह, पूर्व विधायक किरण राय व आरकेएस इंजीकॉम के जीएम आदित्य नारायण चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गेंद को किक मारकर मुकाबले का उद्घाटन किया। मैच के पहले ही मिनट में वंदना कुमारी ने गोल कर मैरवा को बढ़त दिला दी। 26वें मिनट में दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद 28वें मिनट में पिंकी कुमारी ने तीसरा गोल किया।हाफ टाइम के बाद पश्चिम चम्पारण की टीम ने...