सीवान, फरवरी 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर पुलिस केन्द्र में खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों व आम नागरिकों के बीच समन्वय को मजबूत करना, फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाना व खेल भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मैच में पुलिस टीम व स्थानीय युवाओं की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुशासन व खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मुकाबला के दौरान पुलिस की टीम विजयी रही। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनात...