फुटबॉल मैच में खिलाड़ी घायल
देवघर, फरवरी 22 -- देवघर। फुटबॉल मैच के दौरान शनिवार को 18 वर्षीय एक खिलाड़ी की दूसरे खिलाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बायां पैर घुटने के पास से फ्रैक्चर हो गया। साथ ही खिलाड़ियों की मदद से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल खिलाड़ी रामलाल टुडू है। वह दुमका जिला के तालझारी थाना अंतर्गत काला डुमरिया का रहने वाला है। डुमरिया मैदान में ही फुटबॉल मैच चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.