औरंगाबाद, मई 2 -- हसपुरा बड़ी खेल मैदान में शुक्रवार को रिटायर्ड शिक्षक और समाजवादी नेता बाबूचंद पासवान की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर बिक्रमगंज और अरवल टीम के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। काफी रोमांचक मुकाबले में बिक्रमगंज एक गोल से जीत हासिल कर ट्रॉफी प्राप्त कर लिया। गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने मैदान पर उतरकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को किक मारकर मैच की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि उनके व्यक्तित्व की याद में ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन समिति संयोजक सह पूर्व जिप प्रतिनिधि विजय पासवान ने मुख्य अतिथि सहित तमाम आगंतुकों का स्वागत किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.