देहरादून, दिसम्बर 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 78वीं लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबॉल लीग चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स कॉलेज एफसी और एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग एफसी ने जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। पवेलियन ग्राउंड में मंगलवार को मुकाबले हुए। पहले मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज एफसी ने 03-0 से जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। अमन नेगी ने चौथे मिनट में गोलकर अपनी टीम को 01-0 से बढ़त दिलाई। 47वें मिनट में राहुल भट्ट ने एक और गोल कर अपनी टीम को 02-0 से आगे कर दिया। 53वें मिनट में अनुज नेगी ने पेनल्टी से एक गोल कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। दूसरे मैच में एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग एफसी ने महिंद्रा ब्वायज एफसी को 02-0 से हराया। पहला गोल अमन ने 22वें मिनट, दूसरा गोल शार्दुल ने 29वें मिनट में किया। बुधवार को स्पोर्ट्स कॉलेज एफसी, अधोईवाला एफसी और दूसरा मैच ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.