फुटबॉल में सेठ जय दयाल इंटर कॉलेज बिसवां बना विजेता
सीतापुर, अगस्त 31 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन स्थानीय मेजर ध्यान चन्द स्टेडियम में बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जनपद की 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने मुख्य अतिथि का बुके और दरी भेंट कर स्वागत किया।प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जो एल्पिस ग्लोबल स्कूल बिसवां बनाम सेठ जय दयाल इण्टर कालेज बिसवां के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में सेठ जय दयाल इण्टर कालेज बिसवां की टीम ने 1-0 के अंतर से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.