गाजीपुर, फरवरी 5 -- मनिहारी। क्षेत्र के यूसुफपुर गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता पारसनाथ राय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच रेवतीपुर और ताजपुर के बीच खेला गया। रेवतीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला मुबारक आजमगढ़ और नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के बीच हुआ, जिसमें मुबारक आजमगढ़ की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि ने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आपसी एकता की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि नशा और गलत संगत से दूर रहने का सबसे सशक्त माध्यम खेल है। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने तेज गति, बेहतरीन पासिंग और आकर्षक गोलों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मैदान के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.