बिजनौर, सितम्बर 11 -- बागपत के गोपीचंद महाविद्यालय में नेशनल फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 15वीं 9-ए-साइड फुटबॉल चैंपियनशिप में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से 16 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें यूपी वेस्ट टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने यूपी वेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. सीमा विश्वास ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. सीमा विश्वास ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिं...