गाजीपुर, फरवरी 23 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। अमौरा गांव में नव जागरण स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। बाबा कीनाराम फुटबॉल मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल में उत्तर प्रदेश की मुगलसराय फुटबॉल टीम ने बिहार की बक्सर फुटबॉल टीम को 1-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 90 मिनट के मुकाबले का पहला हाफ बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपर की सतर्कता के कारण कोई गोल नहीं हुआ और पहला हाफ 0-0 पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में मुगलसराय की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई और लगातार दबाव बनाते हुए एक खिलाड़ी ने शानदार संयोजन के साथ बक्सर के गोलपोस्ट में गेंद पहुंचाकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद बक्सर की टीम बराबरी के लिए कई प्रयास करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.