मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- सकरा। केशोपुर गांधी मैदान में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल मैच का मंगलवार को फाइनल मुकाबला हुआ। मैच का आयोजन आईटीसी एवं सशक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बाउंस आफ जॉय कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें विजेता बैरिया एफसी और उप विजेता केशोपुर बाबू एफसी की टीम रहा। कार्यक्रम के दौरान विधायक कुमार आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर निदेशक प्रभात कुमार, मुखिया दिनेश पुष्पम, पूर्व प्रमुख डॉ. श्याम, अशोक राय, पप्पू कुमार, संतोष कुमार सिंह, भजनानन्द व्यास, मोहम्मद सैयद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.