गोपालगंज, मार्च 22 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के कोरेया खेल मैदान में रविवार को स्व. बच्चा राय उपेंद्र राय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें सीवान और रांची के बीच हुए मुकाबले में सीवान ने पेनाल्टी शूट आउट में रांची को 5-4 से हरा कर कप पर अपना कब्जा जमा लिया। खेल की शुरुआत से ही विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित सीवान की टीम हावी होने की कोशिश करती रही। लेकिन रांची के खिलाड़ी अमित बक्सला ने 25 वें मिनट में पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक सीवान की टीम कोई गोल नहीं कर सकी, मध्यांतर के बाद खेल शुरू होने के 53 वें मिनट में सीवान टीम के विदेशी खिलाडी केन ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 1 - 1 से बराबरी पर ला दिया। खेल के अंत तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर रही। इसके निर्णायकों में गोल्डेन गोल क...