गाजीपुर, फरवरी 1 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गोडसरा में बदरुद्दीन मेमोरियल फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। ट्राईब्रेकर मुकाबले में ताजपुर कुर्रा की टीम ने पूर्वांचल इलेवन को 4-3 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। खचाखच भरे दर्शक मैदान में खेले गए इस निर्णायक मैच ने खेल प्रेमियों को अंत तक बांधे रखा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। निर्धारित 45-45 मिनट के खेल में दोनों टीमों ने 1-1 की बराबरी बनाई। पहले हाफ में पूर्वांचल इलेवन ने शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन ताजपुर कुर्रा ने जवाबी गोल कर स्कोर बराबर किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन निर्णायक गोल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.