वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका इंटर कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर शनिवार को फुटबॉल नर्सरी की सीनियर और जूनियर महिला टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इसमें नर्सरी जूनियर टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए नर्सरी सीनियर टीम को 2-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। जूनियर टीम की ओर से कोमल और महक सिंह ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले मुख्य अतिथि मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) बरेका खेलकूद संघ के महासचिव अनुराग कुमार गुप्ता ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल प्रशिक्षक भैरव दत्त और जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आईसी शर्मा, पंकज पांडेय, मनमीत सिंह, अनिल राय समेत खेलप्रेम...